'सिंघम' में नजर आ चुके मराठी एक्टर रवींद्र बेर्डे का निधन
Photo Credit : Twitter
खबरों के अनुसार विजय बेर्डे की हालत में सुधार होने पर उन्हें दो दिनों पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। लेकिन बुधवार सुबह उन्हें घर में अचानक हार्ट अटैक आ गया।
रवींद्र बेर्डे ने 1965 में थिएयर से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह मराठी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता थे। रवींद्र 'नायक: द रियल हीरो' में अनिल कपूर के साथ नजर आए थे। उन्होंने रोहित शेट्टी की 'सिंघम' में भी प्रमुख भूमिका निभाई थी।
रवींद्र बेर्डे ने अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। वह बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर लक्ष्मीकांत बेर्डे के बड़े भाई थे।
Edited By : Ankit Piplodiya

