सम्बंधित जानकारी
- शुरू होने से पहले ही उठी Bigg Boss 15 को बायकॉट करने की मांग, इस वजह से सलमान खान के शो पर भड़के यूजर्स
- मौनी रॉय की बढ़ती खूबसूरती का केआरके ने उड़ाया मजाक, बोले- पैसा लुक्स भी बदल सकता है
- Bigg Boss 15 : ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान के साथ यह बॉलीवुड सुपरस्टार लगाएगा एंटरटेनमेंट का तड़का
- दीपिका पादुकोण ने अपने नाम किया 'ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड', इसे जीतने वाली एकमात्र भारतीय कलाकार बनीं
- कंगना रनौट ने की यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
Bigg Boss 15 का होने जा रहा आगाज, जानिए कब और कहां देख सकते हैं शो
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' टीवी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस शो का ग्रैंड प्रीमियर 2 अक्टूबर को कलर्स चैनल पर होने जा रहा है। शो में आने वाले सभी कंटेस्टेंट्स को इस बार जंगल से गुजकर घर में एंट्री मिलेगी।
हम आपको बताते हैं कि बिग बॉस के दीवाने इसे कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। बिग बॉस 15 का प्रीमियर 2 अक्टूबर को रात 9.30 बजे किया जाएगा। यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 10.30 बजे दिखाया जाएगा, जबकि शनिवार और रविवार को यह 9.30 बजे टेलीकास्ट होगा।
हर शनिवार और रविवार वीकेंड का वार एपिसोड़ आएगा, जिसमें सलमान खान प्रतियोगियों के साथ बातचीत करते नजर आएंगे। दर्शक इस शो को ओटीटी प्लेटफार्म वूट पर भी टीवी पर टेलीकास्ट होने के बाद देख सकते हैं।
बिग बॉस 15 टीवी पर 5 महीने तक चलेगा। साथ ही जंगल थीम के अनुसार कंटेस्टेंट्स को कम से कम सुविधाएं मिल पाएंगी। रेखा भी इस बार बिग बॉस शो का हिस्सा बनेंगी। वह 'ट्री ऑफ फॉर्च्यून' के रूप में उपस्थित होने वाली हैं।
