मशहूर बंगाली एक्ट्रेस सोनाली चक्रवर्ती का निधन
Photo - Twitter
खबरों के अनुसार बांग्ला टेलीविजन की चर्चित अभिनेत्री सोनाली लीवर कैंसर से जूझ रही थीं। महीनों से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोनाली चक्रतर्वी के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
सोनाली चक्रवर्ती ने कई हिट टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया था। साल 2002 में आई फिल्म 'हार जीत' में सोनाली चक्रवर्ती की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। उन्हें आखिरी बार धारावाहिक 'गाछोरा' में देखा गया था।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

