मालदीव में हनीमून मना रहीं पायल रोहतगी, फैंस के साथ शेयर की हॉट बिकिनी तस्वीरें
एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने 9 जुलाई 2022 को अपने बॉयफ्रेंड रेसलर संग्राम से आगरा में शादी रचाई थी। शादी के बाद इस कपल ने दिल्ली, मुंबई, हरियाणा और अहमदाबाद में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की थी। शादी के 3 महीने बाद पायल और संग्राम सिंह मालदीव में हनीमून मना रहे हैं।
मालदीव में इस न्यूलीवेड कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। समंदर किनारे से पायल रोहतगी अपनी कई हॉट बिकिनी तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं।
पायल रोहतगी मालदीव की खूबसूरती का जमकर लुफ्त उठा रही है। वह कभी रेत पर लेटी तो कभी पूल में लंच एंजॉय करती दिख रही हैं।
इन तस्वीरों में पायल रेड कलर की मोनोकिनी पहने इन्फिनिटी पूल में लजीज पकवानों का लुफ्त उठाती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, जब आप प्यार और सच्चे इरादों के साथ आगे बढ़ते हैं, तो आप हमेशा जीतते हैं।
पायल ने एक और रोमांटिक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति संग्राम के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में कभी वह संग्राम के पैर दबा रही हैं, तो कभी उनके साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इस वीडियो के साथ पायल ने लिखाल 'जीवन को ऐसे जियो जैसे कि सब कुछ आपके पक्ष में है।'
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह 12 साल से रिलेशनशिप में थे। कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' में संग्राम सिंह ने पायल को शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

