रविवार, 21 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bear grylls in talks with priyanka chopra and virat kohli for his adventure show man vs wild
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 8 जून 2023 (11:19 IST)

एक बार फिर भारत आ रहे बेयर ग्रिल्स, इस बार प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली को कराएंगे जंगल की सैर!

एक बार फिर भारत आ रहे बेयर ग्रिल्स, इस बार प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली को कराएंगे जंगल की सैर! | bear grylls in talks with priyanka chopra and virat kohli for his adventure show man vs wild
Man Vs Wild Show : डिस्कवरी चैनल का एडवेंचर शो ‘मैन वर्सेस वाइल्ड’ दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। यह शो एक बार फिर अपने नए एपिसोड्स के साथ टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला है। बेयर ग्रिल्स के साथ रजनीकांत, अक्षय कुमार, विक्की कौशल, रणवीर सिंह और पीएम मोदी जंगल की सैर कर चुके हैं। खबरों के अनुसार इस बार प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली जंगल में एडवेंचर करते नजर आने वाले हैं।
 
हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत के दौरान बेयर ग्रिल्स ने कहा, ‘प्रियंका नंबर वन सेलिब्रिटी हैं। विराट कोहली भी नजर आ सकते हैं। दोनों ही इंस्पीरेशनल फिगर्स हैं। दुनिया इन्हें प्यार करती है। इनकी कहानी, जर्नी और लाइफ के बारे में लोग जानना चाहेंगे। अगर दोनों में से कोई भी शो में आता है तो मेरे लिए यह सौभाग्य की बात होगी।
 
भारत के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, जब इंडिया आता हूं, मुझे बहुत प्यार मिलता है। इंडिया के साथ जो मेरा कनेक्शन है, वह अद्भुत है। पीएम मोदी हों या रणवीर सिंह, सभी के साथ मेरा बॉन्ड अच्छा रहा है। काफी खूबसूरत।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
शिल्पा शेट्टी ने विज्ञापन से की थी करियर की शुरुआत, पहली फिल्म आज तक नहीं हुई रिलीज