गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Badhaai Do, Story, Rajkummar Rao, Bhumi Pednekar
Written By
Last Modified: सोमवार, 7 दिसंबर 2020 (20:52 IST)

बधाई दो : गे और लेस्बियन की शादी पर होगी आधारित

बधाई दो : गे और लेस्बियन की शादी पर होगी आधारित - Badhaai Do, Story,  Rajkummar Rao, Bhumi Pednekar
बधाई हो की सफलता के बाद बधाई दो को बनाने की घोषणा हो चुकी है। जनवरी 2021 में फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है और राजकुमार राव तथा भूमि पेडनेकर स्क्रीन साथ शेयर करते नजर आएंगे। सभी को यह जानने की उत्सुकता है कि फिल्म की कहानी क्या होगी, तो इस बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 
 
एक अजीब सी शादी पर इस फिल्म की कहानी आधारित है। 'अजीब शादी'? जी हां, अजीब इसलिए कि गे पुरुष और लेस्बियन की शादी हो जाती है। सामाजिक दबाव के चलते दोनों को शादी करना पड़ती है और बाद में बता चलता है कि यह तो लैवेंडर मैरिज है। बस फिर जम कर कॉमेडी होती है। 
 
राजकुमार राव पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं। दिल्ली का यह कॉप महिला थाने का एक मात्र पुरुष सिपाही है। दूसरी ओर भूमि पेडणेकर एक स्कूल पीटी टीचर है। एक गे है तो दूसरी लेस्बियन। इस बारे में वे परिवार को बता नहीं पाते हैं और शादी के बाद एक-दूसरे का यह भेद खुलता है। 
 
कहानी में तो दम है और उम्मीद है कि फिल्म भी मजेदार होगी। राजकुमार और भूमि दमदार कलाकार हैं तो इस फिल्म का इंतजार रहेगा।