1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ayushmann khurrana talks about hindi language row

भाषा विवाद पर आयुष्मान खुराना बोले- दिल एक होना चाहिए

Language Controversy
मनोरंजन जगत में काफी समय से भाषा विवाद गरमाया हुआ है। कई सेलेब्स इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर चुके हैं। वहीं अब बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड वर्सेज साउथ भाषा विवाद पर अपनी राय जाहिर की है।

 
आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'अनेक' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म भारत में फैले भाषा विवाद पर भी प्रकाश डालती है। आयुष्मान खुराना ने लोगों से भारत की सभी भाषाओं को पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करने का आग्रह किया है। 
 
आयुष्मान ने कहा, देश की सभी भाषाओं को पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करें। हम वास्तव में एक भाषा को सबसे आगे नहीं रख सकते... भारत वह देश नहीं है। हमारे पास कई भाषाएं, कई धर्म, क्षेत्र, समुदाय और जातियां हैं।
 
आयुष्मान ने आगे कहा, प्रत्येक भाषा समान रूप से है महत्वपूर्ण। हमें अपने राष्ट्र की प्रत्येक भाषा को समान महत्व देना चाहिए। विभिन्न भाषाओं के बावजूद दिल एक होना चाहिए। भाषाएं चाहे अनेक हैं पर दिल एक होने चाहिए।
 
गौरतलब है कि फिल्म 'अनेक' एक पॉलिटिकल-एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जो भाषा के आधार पर भेदभाव करने जैसे मुद्दे को उठाती है। अनेक का निर्देशन अनुभव सिन्हा कर रहे हैं। 'अनेक' 27 मई, 2022 को रिलीज होगी।
अगला लेख
राजनीति पर आधारित फिल्म बनाएंगे प्रकाश झा