1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. आप मेरी ताकत, प्रेरणा और हर जरुरत में साथ थे- संजय दत्त ने पिता सुनील दत्त को किया याद

आप मेरी ताकत, प्रेरणा और हर जरुरत में साथ थे- संजय दत्त ने पिता सुनील दत्त को किया याद

संजय दत्त ने अपने पिता सुनील दत्त को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ किया याद

Sanajy Dutt
संजय दत्त ने अपने दिवंगत पिता और अभिनेता सुनील दत्त को पुण्यतिथि पर याद किया है। संजय ने सोशल मीडिया पर पिता-पुत्र के बंधन के बारे में दिल को छू लेने वाली पंक्तियां पुराने दिनों की एक पुरानी तस्वीर के साथ साझा की।
 
फोटो में युवा संजय दत्त अपने पिता के साथ दिखाई दे रहे हैं। संजय दत्त ने इस फोटो के साथ लिखा- "अच्छे या बुरे समय में आप हमेशा मेरा मार्गदर्शन करने और मेरी रक्षा करने के लिए मेरे साथ थे। आप मेरी ताकत, प्रेरणा और हर जरूरत में सहारा थे... इससे ज्यादा एक बेटा और क्या चाह सकता है। आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे डैड, मुझे याद आते हैं आप।' 
 
संजय दत्त ने हाल ही में केजीएफ चैप्टर 2 में खलनायक अधीरा की भूमिका अदा कर सभी को चौंका दिया। दर्शकों और आलोचकों से उन्हें भारी सराहना मिली। 
 
संजय दत्त के रोमांचक लाइनअप की बात करें तो उनके पास शमशेरा, घुड़चड़ी और पृथ्वीराज हैं। इसके अलावा, उन्होंने कुछ और दिलचस्प प्रोजेक्ट साइन किए हैं जिनकी घोषणा आने वाले दिनों में होगी। 
अगला लेख
54 साल की उम्र में हंसल मेहता ने रचाई दूसरी शादी, 17 साल से सफीना संग रह रहे थे लिव-इन में