1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hansal mehta marries live in partner safeena at the age of 54

54 साल की उम्र में हंसल मेहता ने रचाई दूसरी शादी, 17 साल से सफीना संग रह रहे थे लिव-इन में

Hansal Mehta
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक हंसल मेहता ने 54 साल की उम्र में दूसरी बार शादी रचा ली है। हंसल ने अपनी लिव-इन पार्टनर सफीना हुसैन संग 25 मई को शादी रचाई। दोनों करीब 17 साल से लिव-इन में थे। अब उन्होंने अपने रिश्ते को नाम दे दिया है।

 
हंसल मेहता ने अपनी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों के साथ हंसल ने दिल की बात भी लिखी हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 17 साल में हमने दोनों बच्चों को बड़े होते देखा है। हमने अपने सपनों का पीछा करते हुए शादी करने का फैसला किया है।
 
उन्होंने लिखा, जीवन में हमेशा की तरह यह भी अचानक और अनप्लेन्ड था। लेकिन हमारे वचन हमेशा ही सच्चे थे। इस छोटे से समारोह के लिए हमें कभी नहीं कहा गया। आखिरकार प्यार ही सब पर हावी हो जाता है।
 
इन तस्वीरों में हंसल मेहता ब्राउन कलर का ब्लेजर और टी-शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं। वहीं सफीना पिंक कलर के सूट में फैमिली संग पोज देती नजर आ रही हैं। दोनों ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की है।
 
बता दें कि हंसल मेहता की पहली शादी सुनीता मेहता से हुई थी, जिनसे उन्हें दो बेटे हैं। वहीं सफीना से उनकी दो बेटियां हैं। सफीना एक्टर युसूफ हुसैन की बेटी और एक सोशल वर्कर हैं। 
अगला लेख
राम गोपाल वर्मा पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर