शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ayushmann khurrana film anek box office collection day 2
Written By
Last Modified: रविवार, 29 मई 2022 (13:49 IST)

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' का दूसरा दिन?

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' का दूसरा दिन? | ayushmann khurrana film anek box office collection day 2
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी बज बन हुआ था। लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। कंगना की 'धाकड़' के बाद 'अनेक' भी कार्तिक की 'भूल भुलैया 2' के आगे संघर्ष करती दिख रही है। 

 
फिल्म 'अनेक' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में कुछ इजाफा देखने को मिला। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने शनिवार को करीब 2-3 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
 
फिल्म का 2 दिन का कलेक्शन लगभत 4 करोड़ हो चुका है। आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक नॉर्थ-ईस्ट इंडिया के लोगों की कहानी दर्शाती है। यह फिल्म भारत में 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। वहीं विदेश में यह फिल्म तकरीबन 600 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। 
 
आयुष्मान खुराना और एंड्रिया केविचुसा स्टारर अनेक को भूषण कुमार की टी-सीरीज और बनारस मीडियावर्क्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित किया गया है। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है।