शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. this reason munawar faruqui is out from reality show khatron ke khiladi 12
Written By
Last Modified: रविवार, 29 मई 2022 (11:40 IST)

इस वजह से 'खतरों के खिलाड़ी 12' से कटा मुनव्वर फारुकी का पत्ता!

Khatron Ke Khiladi 12
रोहित शेट्टी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' जल्द ही अपने नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। इस शो को लेकर हर दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी धीरे-धीरे खुलासा होता जा रहा है। हाल ही में खबर आई थी कि कंगना रनौट के 'लॉक अप' के विनर मुनव्वर फारुकी भी इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

 
अब ताजा खबरों के अनुसार मुनव्वर 'खतरों के खिलाड़ी 12' का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इसकी वजह काफी हैरान करने वाली है। बताया जा रहा है कि मुनव्वर का वीजा रिजेक्ट हो गया है। इस वजह से वह शो की टीम के साथ साउथ अफ्रीका नहीं जा सकते हैं।
 
मुनव्वर इस शो का हिस्सा बनने के लिए काफी एक्साइटेट थे। जब खतरों के खिलाड़ियों को मीडिया के सामने लाया गया तब भी मुनव्वर वहां मौजूद थे। लेकिन अब लगता है कि उनका सपना टूट गया है। 
 
बता दें कि 'खतरों के‍ खिलाड़ी 12' की शुरुआत मई के अंत से होगी। इसकी शूटिठग केपटाउन में होगी। इस शो में सृति झा, शिवांगी जोशी, रुबीना दिलैक, निशांत भट्ट, तुषार कालिया, चेतना पांडे, प्रतीक सहजपाल, राजीव अदातिया, फैसल शेख, मोहित मलिक, एरिका पैकर्ड, कनिका मान, अनेरी वजानी शामिल हैं।
 
ये भी पढ़ें
अवॉर्ड के बारे में नहीं सोचते बॉबी देओल, बोले- लोगों का प्यार ही अवॉर्ड...