गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kartik aaryan film bhool bhulaiyaa 2 enter in 100 crore club
Written By
Last Modified: रविवार, 29 मई 2022 (13:17 IST)

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2', फिल्म ने 9वें दिन किया इतना कलेक्शन

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2', फिल्म ने 9वें दिन किया इतना कलेक्शन | kartik aaryan film bhool bhulaiyaa 2 enter in 100 crore club
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फ्लिम ने पहले सप्ताह में ही सफलता के झंडे बॉक्स ऑफिस पर गाड़ दिए थे। फिल्म रिलीज के 9वें दिन 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।

 
फिल्म ने शनिवार को 11.35 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसका टोटल कलेक्शन 109.92 करोड़ रुपए हो गया है। 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से दोगुना अच्छा परफॉर्म कर रही है। 
 
2022 में सौ करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह पांचवीं फिल्म है। इसके पहले 'गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स, आरआरआर और केजीएफ 2 इस क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म 'भूल भुलैया 2' रविवार को भी शानदार कलेक्शन कर सकती है। 
 
अनीज बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी, तब्बू, संजय मिश्रा और राजपाल यादव भी अहम रोल में है। यह फिल्म कॉमेडी और हॉरर का मिश्रण है। 
 
ये भी पढ़ें
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' का दूसरा दिन?