1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arslan goni talk about relationship speculate with sussanne khan

क्या सुजैन खान संग रिलेशनशिप में हैं अर्सलान गोनी?

sussanne khan
बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान का तलाक खूब चर्चा में रहा था। दोनों को अलग हुए 6 साल हो चुके हैं, बावजूद इसके वे आज भी एक-दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। बीते कई दिनों से खबरें आ रही है कि सुजैन बिग बॉस फेम एली गोनी के भाई अर्सलान को डेट कर रही हैं। 

 
सुजैन और अर्सलान अक्सर साथ में स्पॉट होते रहते हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने इस बात का सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। बताया जा रहा है कि सुजैन और अर्सलान की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों बेहद करीब आ गए। दोनों अक्सर टीवी इंडस्ट्री के कॉमन दोस्तों के साथ हैंगआउट करते हैं।
 
वहीं अब एक इंटरव्यू के दौरान अर्सलान ने सुजैन संग अपने बॉन्ड पर खुलकर बात की है। अर्सलान ने कहा, सोशल मीडिया पर मजाक करना आम बात है। दोस्तों के साथ एक बर्थडे गेट टूगेदर था। हर कोई अपने दोस्तों के जन्मदिन की पार्टियों में शामिल हो सकता है। लोग हमेशा अटकलें लगाते हैं और हम जानते हैं कि इससे कैसे निपटना है।
 
अर्सलान ने कहा, सुजैन और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं उनसे एक कॉमन फ्रेंड के घर मिला था। हमने इसे तुरंत हिट कर दिया। हम अन्य दोस्तों के साथ एक साथ घूमते हैं। वह बहुत अच्छी इंसान हैं।
 
बता दें कि अर्सलान गोनी ने सुजैन खान को बर्थडे पर खास अंदाज में विश किया था। उन्होंने सुजैन खास एक खास तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ अर्सलान ने प्यार भरा नोट भी लिखा था। इसके बाद से सुजैन और अर्सलान के अफेयर की खबरें तेज हो गई थी।
 
अगला लेख
वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल करने जा रहीं ओटीटी डेब्यू, इस शो में आएंगी नजर