1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. arjun kapoor and ekta kapoor will work together after half girlfriend

हाफ गर्लफ्रेंड के बाद एक बार फिर एकता कपूर के साथ काम करेंगे अर्जुन कपूर

Half girlfriend
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर मलाइका अरोरा संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन अब अर्जुन कपूर किसी और वजह से भी चर्चा आ गए हैं। 
 
खबरों के अनुसार अर्जुन कपूर ने जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर के साथ ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के बाद एक बार फिर से हाथ मिला लिया है। अर्जुन कपूर साल 2020 में एकता कपूर के साथ एक बार फिर वापसी को तैयार हैं। अर्जुन ने साल 2017 में एकता कपूर के साथ फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लिए काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर पाने में कामयाब रही थी।
 
रिपोर्ट के अनुसार एकता कपूर की यह नई फिल्म अभी शुरूआती दौर में हैं। यदि सभी चीजें ठीक रहती हैं तो जल्द ही इस फिल्म पर प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा। मोहित सूरी के जन्मदिन पर एकता कपूर ने एक तस्वीर शेयर की थक्ष जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि उन्होंने एक बहुत शानदार स्क्रिप्ट डिसकस की है।
 
अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल 24 मई को रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा अर्जुन संदीप और पिंकी फरार और पानीपत में भी नजर आने वाले हैं।
अगला लेख
सलमान खान के शादी नहीं करने की बड़ी वजह आई सामने