1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ar rehman re records dhakka laga bukka for tandav

एआर रहमान ने अपने आइकॉनिक गाने 'धक्का लगा बुक्का' को 'तांडव' के लिए फिर से किया रिकॉर्ड

AR Rahman
अमेजन प्राइम वीडियो की आगामी मल्टी-स्टारर श्रृंखला 'तांडव' अपने टीजर और ट्रेलर के लॉन्च के बाद से ही प्रशंसा का पात्र बनी हुई है। अली अब्बास जफर द्वारा निर्मित और निर्देशित, राजनीतिक-ड्रामा हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर द्वारा निर्मित है।

 
सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया, डिनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, गौहर खान, अमायरा दस्तूर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, कृतिका कामरा, सारा जेन डायस, संध्या मृदुल, अनूप सोनी, हितेन तेजवानी, परेश पाहुजा और शोनाली नागरानी इत्यादि जैसे उम्दा कलाकारों के साथ 'तांडव' ने खुद को वर्ष के सबसे प्रतीक्षित शो में से एक के रूप में स्थापित कर लिया है।
 
और अब, इस सीरीज को अधिक प्रत्याशित बनाते हुए, प्रसिद्ध अकादमी और ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार एआर रहमान ने 2004 में रिलीज़ हुई कल्ट बॉलीवुड फिल्म युवा से अपने सबसे प्रतिष्ठित गीत 'धक्का लगा बुक्का' को तांडव के एंथम के रूप में री-रिकॉर्ड किया है। 
 
यह शक्तिशाली वर्शन, मूल गीत के रेवोल्यूशनरी स्ट्रेन्स को दर्शाता है, जबकि मूल गीतकार महबूब आलम द्वारा नए लिरिक्स दिए गए है और एआर रहमान व नकुल अभ्यंकर ने अपनी जादुई आवाज़ से इसे नवाज़ा है।
 
अनुकूलन के बारे में बात करते हुए, एआर रहमान कहते हैं, कुछ गाने हमारी संस्कृति का हिस्सा बन जाते हैं। मणिरत्नम की फ़िल्म युवा से 'धक्का लगा बुक्का' एक ऐसा गीत है जिसने श्रोताओं पर छाप छोड़ते हुए, उस समय की युवा संस्कृति को आकार देने में मदद की थी। चूंकि तांडव में भी उन्हीं संवेदनाओं को व्यक्त किया गया हैं, इसलिए उन्होंने इस नई वेब श्रृंखला के लिए इसे अनुकूलित करना सही समझा।
 
अगला लेख
इंडियन आइडल के सेट पर आदित्य नारायण ने किए हिमेश रेशमिया के आइकॉनिक डांस स्टेप्स