1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anushka sharma shared her daugher first photo reveals her name

विराट-अनुष्का ने शेयर की अपनी लाडली की पहली तस्वीर, जानिए क्या रखा बेटी का नाम

Virat Kohli
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। इसके साथ ही अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम भी बताया है।

 
इस तस्वीर में अनुष्का और विराट अपनी बेटी को गोद में लिए निहारते नजर आ रहे हैं। हालांकि बेटी का चेहरा तस्वीर में नजर नहीं आ रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने बताया की उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है।
 
अनुष्का ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हम प्यार और विश्वास के साथ रहे, हमारे प्यार और विश्वास को 'वामिका' के आने से एक नया मुकाम मिला है। आंसू, खुशी, चिंता और आनंद ये जितने भी इमोशन हैं वह कभी-कभी कुछ मिनटों का होता है। और इस हर एक चीज का एहसास हुआ। हमारी नींद गायब है लेकिन हमारा दिल पूरी तरह भरा हुआ है। आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए दिल से शुक्रिया।
 
बता दें कि वामिका का अर्थ देवी दुर्गा, देवी दुर्गा का एक विशेषण और बाईं ओर स्थित यानी शिव भी होता है। वामिका नाम की राशि वृषभ होती है।
 
गौरतलब है कि 11 जनवरी को पिता बनने की खुशखबरी विराट ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। बेटी के जन्म से पहले विराट ने पैटरनिटी लीव लिया था लेकिन अब वह दुबारा से टीम के साथ जुड़ चुके हैं। इंग्लैंड के साथ भारत चार टेस्ट मैच की सीरीज खेलने जा रहा है।
 
अगला लेख
जब ऐश्वर्या राय और मणिरत्नम में हो गई थी तनातनी, रुक गई थी शूटिंग