1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. annu kapoor gets robbed in france

फ्रांस से चोरी हुआ अन्नू कपूर का सामान, एक्टर बोले- जब आओ तो बहुत ख्याल रखना... | annu kapoor gets robbed in france

France tour
दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर इन दिनों फ्रांस के दौर पर हैं। लेकिन फ्रांस में उनके साथ कुछ ऐसा हो गया जिससे उनके वेकेशन का मजा किरकिरा हो गया है। दरअसल, फ्रांस की राजधानी पेरिस में अन्नू कपूर का सामान चोरी हो गया है। एक्टर ने एक वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।

 
वीडियो में अन्नू कपूर ने बताया कि 'पेरिस में कोई उनका प्राडा का बैग चोरी कर के ले गया, उसमें बहुत सारे फ्रांस कैश और यूरोज रखे हुए थे। मेरा आईपैड, क्रेडिट कार्ड था। सब कुछ चोरी कर के ले गया, तो फ्रांस में जब आओ तो बहुत ख्याल रखना। एक नंबर के जेब कटे, मक्कार और चोर लोग हैं। अभी पेरिस में जाके पुलिस स्टेशन में शिकायत लिखूंगा, यहां के रेलवे वालों ने थोड़ा सपोर्ट किया।
 
उन्होंने कहा, बहुत सावधान रहें मेरे साथ बहुत बड़ी ट्रेजडी हो गई है। भगवान का शुक्र है कि पासपोर्ट मेरे पास था। वीडियो शेयर करते हुए अन्नू कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'मैं यूरोप के दौरे पर हूं, दुख की बात है कि मेरे गैजेट्स और कीमती सामान के साथ मेरा बैग फ्रांस में चोरी हो गया है।'
 
अगला लेख
सुष्मिता सेन के भाई-भाभी राजीव सेन और चारु असोपा के रिश्ते में आई दरार, अलग होने के लिए अपनाया कानूनी रास्ता!