1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. charu asopa and her husband rajeev sen to get separated

सुष्मिता सेन के भाई-भाभी राजीव सेन और चारु असोपा के रिश्ते में आई दरार, अलग होने के लिए अपनाया कानूनी रास्ता! | charu asopa and her husband rajeev sen to get separated

Sushmita Sen
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई-भाभी राजीव सेन और चारु असोपा का रिश्ता अक्सर चर्चा में रहता है। दोनों के बीच चल रही अनबन की खबरें आए दिन आती रहती है। कई बार ऐसी भी खबरें आई है कि यह कपल तलाक लेने जा रहा है। हालांकि दोनों ने अपने बीच मतभेदों को सुलझा लिया था और एक बार फिर साथ आ गए थे।

 
अब खबर आ रही है कि राजीव और चारु की शादी में फिर से प्रॉब्लम आ गई है। बताया जा रहा है कि कपल ने अलग होने का फैसला ले लिया है। दोनों अलग होने के लिए कानूनी रास्ता अपना रहे है। दोनों का परिवार सब ठीक करने की कोशिश करता रहा है मगर इस बार उनकी कोशिश भी काम नहीं आई।
 
खबरों के अनुसार कपल के करीबी सूत्रों ने बताया कि, पहले दिन से ही चारु और राजीव के बीच दिक्कत है। हालांकि, वे हर लड़ाई के बाद समझौता करने में कामयाब रहे। परिवार ने भी शांतिदूत बनने की कोशिश की, लेकिन इस बार कुछ भी काम नहीं आया। चारु और राजीव ने जाहिर तौर पर अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है और कानूनी रास्ता अपना लिया है। वह सुलह करने के मूड में नहीं हैं।
 
बता दें कि राजीव सेन और चारु असोपा ने साल 2019 में शादी रचाई थी। चारु असोपा जहां एक एक्ट्रेस हैं। वहीं राजीव सेन एक बिजनेसमैन और कंटेंट क्रिएटर है। शादी के दो साल बाद 1 नवंबर 2021 को यह कपल एक बेटी ज़ियाना के माता-पिता बने थे। 
 
अगला लेख
फ्रांस से चोरी हुआ अन्नू कपूर का सामान, एक्टर बोले- जब आओ तो बहुत ख्याल रखना...