सम्बंधित जानकारी
- ईशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, फैंस से की यह अपील
- 'तड़प' की सफलता का जश्न मनाने के लिए साजिद नाडियाडवाला ने होस्ट किया लंच
- मोहनलाल की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'मरक्कर : अरब सागर का शेर' इस दिन अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज़
- राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने लॉन्च की अपनी ऑटोबायोग्राफी 'द स्ट्रेंजर इन द मिरर'
- 'आरआरआर' ने तोड़ा 'बाहुबली' का रिकॉर्ड, फिल्म के ट्रेलर ने रचा इतिहास
बॉयफ्रेंड विक्की जैन के संग अंकिता लोखंडे आज लेंगी सात फेरे
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। अंकिता लोखंडे अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग शादी करने जा रही हैं। अंकिता की शादी के फंक्शन बीते कई दिनों से चल रहे हैं।
हाल ही में अंकिता ने विक्की जैन सगाई की थी। अब 14 दिसंबर को अंकिता लोखंडे विक्की जैन संग सात फेरे लेने जा रही है। यह कपल मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में सात फेरे लेगा।
बीती रात को कपल ने कॉकटेल पार्टी ऑर्गेनाइज की, जिसमें कंगना रनौट भी पहुंचीं थीं। इसके अलावा टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भी इस पार्टी में शामिल हुए। सभी दोस्तों ने मिलकर जमकर पार्टी की।
बता दें कि अंकिता और विक्की एक-दूसरे को साल 2018 से डेट कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद अंकिता की लाइफ में विक्की आए थे। बीते काफी समय से अंकिता और विक्की की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं।
