• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anil kapoor nana patekar come together for welcome 3 shooting to start in 2022
Written By
Last Modified: रविवार, 26 दिसंबर 2021 (17:26 IST)

'वेलकम 3' में नजर आएंगे अनिल कपूर- नाना पाटेकर, साल 2022 में शुरू होगी शूटिंग!

'वेलकम 3' में नजर आएंगे अनिल कपूर- नाना पाटेकर, साल 2022 में शुरू होगी शूटिंग! - anil kapoor nana patekar come together for welcome 3 shooting to start in 2022
सुपरहिट कॉमेडी सीरीज 'वेलकम' की तीसरी फिल्म की घोषणा हो चुकी है। इस फिल्म में एक बार फिर नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल काम करते नजर आ सकते हैं। इससे पूर्व इस सीरीज की फिल्म 'वेलकम' और इसका सीक्वल 'वेलकम बैक' रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था।

 
बताया जा रहा है कि 'वेलकम 3' की शूटिंग साल 2022 में अंत तक शुरू हो जाएगी। अभी फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। 
 
'वेलकम बैक' में नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल के साथ जॉन अब्राहम, श्रुति हासन, शाइनी अहूजा, डिंपल कपाड़िया और नसीरुद्दीन शाह मुख्य किरदारों में नजर आए थे।
 
ये भी पढ़ें
विक्की कौशल ने उधम सिंह की 122वीं जयंती पर उन्हें याद किया