• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Anil Kapoor and wife Sunita Kapoor celebrate 35th marriage anniversay, wife writes a love note
Written By
Last Updated : मंगलवार, 19 मई 2020 (17:06 IST)

36वीं वेडिंग एनिवर्सरी: अनिल कपूर को पत्नी सुनीता ने रोमांटिक अंदाज में किया विश

36वीं वेडिंग एनिवर्सरी: अनिल कपूर को पत्नी सुनीता ने रोमांटिक अंदाज में किया विश - Anil Kapoor and wife Sunita Kapoor celebrate 35th marriage anniversay, wife writes a love note
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर बॉलीवुड की पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। अनिल और सुनीता आज यानि 19 मई को अपनी शादी की 36वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर सुनीता ने अनिल के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए एक प्यारा सा नोट लिखा है।

सुनीता ने लिखा, “मेरे पति मेरा हैप्पी प्लेस हैं। 36वीं सालगिरह की बधाई। आपसे समय से परे प्यार करती हूं।”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

“ My Husband is My Happy Place” Happy 36th anniversary.. love you beyond time

A post shared by Sunita Kapoor (@kapoor.sunita) on



शादी की सालगिरह के एक दिन पहले अनिल कपूर ने सुनीता कपूर के साथ अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें अनिल ने बताया कि कैसे उन्होंने सुनीता कपूर को शादी के लिए प्रपोज किया था। अनिल कपूर ने वीडियो में बताया, “यह एक लंबी प्रेम कहानी है, जिसकी शुरुआत 17 मई की रात को हुई थी। मैंने एक जरूरी फिल्म साइन की थी, जो कि मेरे फिल्मी करियर के लिए एक बड़ा फैसला था और 18 को मैंने उससे भी बड़ा कदम उठाया। एक वक्त ऐसा आया कि मुझे करियर और प्यार में से किसी एक को चुनना था, मैंने प्यार को चुना और 18 को सुनीता को प्रपोज कर दिया। मैंने अपनी गर्लफ्रैंड सुनीता के सामने अपनी पत्नी बनने का प्रस्ताव रखा। लोग सालगिरह मनाते हैं, लेकिन हम प्रपोजल की एनिवर्सरी भी मनाते हैं। हम अपने आप को भूलने नहीं देते कि हम बहुत भाग्यशाली हैं।”

ये भी पढ़ें
फॉर्महाउस में लॉकडाउन के बीच सलमान खान ने की यू‍लिया को लेकर जबरदस्त प्लानिंग