1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunita Kapoor put one condition before she married Anil Kapoor

सुनीता कपूर ने अनिल कपूर से शादी करने से पहले रखी थी ये शर्त, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Anil Kapoor
अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी को 36 साल हो गए हैं। एक प्रैंक कॉल के चलते दोनों की लव स्टोरी कुछ इस कदर शुरू हुई कि उसका अंत एक सफल शादी के तौर पर हुआ। लेकिन क्या आपको पता है कि सुनीता ने शादी के लिए अनिल के सामने एक शर्त रखी थी।

दरअसल, सुनीता और अनिल ने शादी करने से पहले एक दूसरे को 10 साल तक डेट किया। सुनीता एक मॉडल थीं। वहीं, अनिल कपूर उस वक्त इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे। अनिल कपूर ने जब सुनीता को शादी के लिए प्रपोज किया तो सुनीता ने कहा- मैं तुमसे शादी करने के लिए तैयार हूं लेकिन शादी के बाद मुझे घर में एक कुक चाहिए क्योंकि मैं खाना बनाना नहीं चाहती हूं।
 

जब अनिल की फिल्म ‘मेरी जंग’ रिलीज हुई, तो उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। एक्टर ने बताया, “मुझे लगा कि अब तो घर भी होगा, किचन भी होगा और कुक भी होगा तो कोई दिक्कत नहीं है। मैंने सुनीता को फोन किया और कहा कि हम कल शादी करने वाले हैं। या तो कल या फिर कभी नहीं और फिर हमने अगले दिन शादी कर ली। शादी के बाद मैं 3 दिन के शूट के लिए चला गया तो सुनीता मेरे बिना हनीमून पर चली गई।”
अगला लेख
Games Of Thrones के क्रिस्टोफर हिवजू ने जीती कोरोना से जंग