• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. amitabh bachchan mourns puneeth rajkumar death actor funeral will be done with state honors
Written By
Last Updated : शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (14:13 IST)

पुनीत राजकुमार के निधन पर अमिताभ बच्चन ने जताया दुख, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

पुनीत राजकुमार के निधन पर अमिताभ बच्चन ने जताया दुख, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार - amitabh bachchan mourns puneeth rajkumar death actor funeral will be done with state honors
कन्नड़ 'पावर स्टार' पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। पुनीत के निधन की खबर से साउथ से लेकर बॉलीवुड तक शोक की लहर है। सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

 
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी पुनीत राजकुमार ने निधन पर दुख जाहिर किया है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट में कहा कि अपने दो करीबियों- पुनीत और एक पारिवारिक मित्र के निधन से वह बहुत दुखी हैं।
 
उन्होंने लिखा, आज दो करीबी प्रियजनों का निधन हुआ। दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। एक की खबर तो बहुत ही चौंकाने वाली है। कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजकुमार के छोटे बेटे और अपने आपमें एक सितारे पुनीत राजकुमार का आज निधन हो गया। वह महज 46 वर्ष के थे और इससे हम सभी बहुत सदमे में हैं। राजकुमार का परिवार हमेशा से बहुत करीबी रहा है। मेरी ओर से प्रार्थनाएं एवं संवेदनाएं।
  
बता दें कि पुनीत राजकुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन समेत अनेक लोगों ने दुख जताया है। 
 
साउथ इंडस्ट्री में पुनीत राजकुमार की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्हें निधन की खबर सामने आने के बाद ही सभी सिनेमाघरों को बंद करा दिया गया है। कर्नाटक के कई इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है। पुनीत राजकुमार के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार बेंगलुरु में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
 
बता दें कि पुनीत को जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिसके तुरंत बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन कुछ समय बाद ही उनके निधन की खबर सामने आ गई। पुनीत फिलहाल चेतन कुमार द्वारा निर्देशित जेम्स की शूटिंग कर रहे थे।
 
ये भी पढ़ें
डिबुक : फिल्म समीक्षा