1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. amitabh bachchan health update and undergoes laser eye surgery

अमिताभ बच्चन ने करवाई इस चीज की सर्जरी, जल्द लौटेंगे घर!

Amitabh Bachchan
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अपनी हर जानकारी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया था कि उनकी तबीयत खराब है और जल्द ही सर्जरी होने वाली है।

 
अब इस बात का खुलासा हो गया है कि बिग बी की किस चीज की सर्जरी हुई है। खबरों के अनुसार अमिताभ बच्चन ने मोतियाबिंद की सर्जरी करवाई है। बतया जा रहा है कि वह 24 घंटे में घर वापस आ जाएंगे। हालांकि इस बात की कोई आधिकारीक पुष्टि नहीं की गई है। 
 
खबरों के अनुसार अमिताभ के एक दोस्त ने बताया है कि उनकी आंख से मोतियाबिंद हटाने के लिए एक छोटा लेजर ऑपरेशन किया गया है। फिलहाल 24 घंटे तक वे डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे और सोमवार को डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट जाएंगे।
 
बता दें कि शनिवार रात करीब सवा 10 बजे अमिताभ ने ब्लॉग पर लिखा था- मेडिकल कंडीशन...सर्जरी...नहीं लिख सकता। अमिताभ के इतना लिखते ही दुनियाभर में उनके फैंस फिक्रमंद हो गए थे। फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना करने लगे थे।
 
पिछले साल जुलाई में अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे। पूरे परिवार को मुंबई के नानावटी अस्पताल में हफ्तों तक भर्ती रहना पड़ा था। करीब 22 दिन अस्पताल में रहने के बाद अमिताभ ने कोरोना को हरा दिया था और पूरी तरह ठीक होकर घर लौटे थे। 
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन कुछ दिनों पहले अजय देवगन के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'मेडे' की शूटिंग कर रहे थे। अमिताभ आखिरी बार 'गुलाबो सिताबो' में नजर आए थे। बिग बी जल्द ही चेहरे, झुंड, ब्रह्मास्त्र और बटरफ्लाई जैसी फिल्मों में दिखेंगे। 
 
अगला लेख
इन दो फिल्मों को अपनी सफलता का श्रेय देते हैं आयुष्मान खुराना, बोले- सही रास्ते पर...