1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. allu arjun get 160 years old pistol as gift from his fan

अल्लू अर्जुन को फैन से मिला नायाब तोहफा, तस्वीर हो रही वायरल

Allu Arjun
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पूरी दुनिया में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बीते दिनों अल्लू अर्जुन यूएई के ट्रिप पर गए थे। वहां से लौटते समय अल्लू के फैन ने उन्हें एक ऐसा नायाब तोहफा दिया, जिससे उनकी ट्रिप यादगार बन गई।

 
दरअसल, अल्लू अर्जुन को उनके एक बिजनेसमैन फैन ने 160 साल पुरानी पिस्टल गिफ्ट की। खबरों के अनुसर बिजनेसमैन रियाज किल्टन ने अल्लू अर्जुन को 160 साल पुरानी पिस्टल गिफ्ट कर हैरान कर दिया। 
 
इस नायाब पिस्टल के साथ अल्लू अर्जुन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अल्लू अर्जुन का यह फैन मुल रूप से केरल का रहने वाला है। केरल में अल्लू अर्जुन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा' की शूटिंग में बिजी है। इसके अलावा वह साउथ की कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। 
 
अगला लेख
'सुपर डांसर चैप्टर 4' में नजर आएंगे बाबा रामदेव, प्रोमो आया सामने