बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. allu arjun film pushpa to release on 13 aug 2021
Written By
Last Modified: गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (18:17 IST)

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' की रिलीज डेट आई सामने

South Star
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली है। फिल्म पुष्पा इसी साल 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 
इस पैन इंडिया बहूभाषित फिल्म को सुकुमार ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म तेलुगू, तमिल, हिन्दी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी।
 
अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इस इसकी रिलीज डेट बताई है। उन्होंने लिखा, 'पुष्पा थियेटर्स में 13 अगस्त 2021 को रिलीज होगी। इस साल सिनेमाघरों में आप सभी से मिलने के लिए उत्साहित हूं।'
 
अल्लू अर्जुन के अलावा इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, धनंजय और सुनील नज़र आएंगे। इस फिल्म का निर्माण मैथ्री मूवीमेकर्स के तहत मुत्तमसेट्टी मीडिया के साथ मिलकर किया जा रहा है, जिसमें देवी श्री प्रसाद अपना संगीत दे रहे हैं। 
 
इस फिल्म की कहानी आंध्र की पहाड़ियों में लाल चंदन की तस्करी और इसके लिए चल रही सांठगांठ की कहानी को पेश करती है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति से रूबरू कराती है जो अपने लोभ में डूबा हुआ है। 
 
ये भी पढ़ें
महिलाओं का दर्द बताने के लिए ट्रेडमिल पर 21 किमी चले अक्षय कुमार