बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alia bhatt gets discharged hospital reaches home with her baby
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 10 नवंबर 2022 (12:36 IST)

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं आलिया भट्ट, बेटी और पत्नी को लेकर घर पहुंचे रणबीर कपूर

Alia Bhatt
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 6 नवंबर को एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। आलिया ने मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। अब एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। आलिया अपनी बेटी और पति रणबीर कपूर के साथ घर पहुंच गई हैं। 

 
अस्पताल से घर लौटने के दौरान तमाम सेलेब्स की तरह आलिया-रणबीर भी अपनी बच्ची को बच्ची को लेकर प्रोटेक्टिव दिखे। दोनों जैसे ही कार में बैठकर अस्पताल से बाहर निकले पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। हालांकि किसी को भी कपूर खानदान की नन्ही परी की झलक देखने को नहीं मिली। 
 
डिलीवरी के बाद आलिया की पहली झलक जरूर देखने को मिली। वह ब्लैक कलर के आउटफिट में नो मेकअप लुक में नजर आईं। मां बनने की खुशी आलिया के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। आलिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 
 
बेटी के जन्म की जानकारी आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने लिखा था, 'हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज। हमारा बेबी आ गया है। वह बिल्कुल एक जादुई गुड़िया जैसी लगती है। माता-पिता बनने की खुशी महसूस हो रही है।' 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
जया बच्चन ने कंगना रनौट को किया इग्नोर, एक्ट्रेस का एटिट्यूट देखकर भड़के यूजर्स