गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. fir registered against actress rakhi sawant
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 10 नवंबर 2022 (12:06 IST)

कानूनी पचड़े में फंसी 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत, दर्ज हुई एफआईआर

कानूनी पचड़े में फंसी 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत, दर्ज हुई एफआईआर | fir registered against actress rakhi sawant
'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। इस वजह से उन्हें कई बार मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। अब राखी सावंत बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट साजिद खान की वजह से कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। 
 
 
राखी सावंत और उनकी दोस्त वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट के खिलाफ पुलिस में एफआईआरज दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर शर्लिन चोपड़ा की तरफ से दर्ज कराई गई है। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 350ए, 500, 504, 509 और आईटी एक्ट 67ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 
 
शर्लिन चोपड़ा ने आरोप लगाया है कि राखी और फाल्गुनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनका आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। जिसके बाद मुम्बई पुलिस ने दोनों के खिलाफ छेड़छाड़ और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 
 
राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब शर्लिन ने मीटू के आरोपी साजिद खान के बिग बॉस में एंट्री लेने पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद राखिी साजिद के सपोर्ट में सामने आ गईं और जमकर शर्लिन पर निशाना साधने लगीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं आलिया भट्ट, बेटी और पत्नी को लेकर घर पहुंचे रणबीर कपूर