1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nana patekar will be seen in prakash jhas web series laal batti

एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रहे नाना पाटेकर, वेब सीरीज 'लाल बत्ती' में आएंगे नजर

prakash jha
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। वह आखिरी बार साल 2020 में फिल्म 'इट्स माई लाइफ' में नजर आए थे। अब नाना पाटेकर एक बार फिर वापसी करने जा रहे हैं। 

 
नाना पाटेकर ने प्रकाश झा संग एक वेब सीरीज के लिए हाथ मिलाया है। वह वेब सीरीज 'लाल बत्ती' में नजर आएंगे। वह एक सोशल और पॉलिटिकल वेब सीरीज होने वाली है। नाना पाटेकर ने ही इस बात को कन्फर्म किया है कि वह प्रकाश झा की वेब सीरीज लाल बत्ती में काम करने जा रहे हैं।
 
नाना पाटेकर के साथ लाल बत्ती में मेघना मलिक भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि मेघना इस सीरीज में नाना पाटेकर की पत्नी का किरदार निभाएंगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा को बताया 'समाज के लिए खतरा', बोले- इस अरेस्ट करो