बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kanishka soni actress who married herself reacts on her pregnancy
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: बुधवार, 9 नवंबर 2022 (14:41 IST)

क्या खुद से शादी रचाने वाली कनिष्का सोनी हुईं प्रेग्नेंट? एक्ट्रेस ने बताया सच

क्या खुद से शादी रचाने वाली कनिष्का सोनी हुईं प्रेग्नेंट? एक्ट्रेस ने बताया सच  | kanishka soni actress who married herself reacts on her pregnancy
टीवी शो 'दीया और बाती' फेम एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने बीते दिनों खुद से शादी करके सभी को चौंका दिया था। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिंदूर लगाकर और मंगलसूत्र पहनकर एक फोटो शेयर कर बताया था कि उन्होंने खुद से शादी कर ली है। 

 
कनिष्का के इस पोस्ट पर फैंस हैरान रह गए थे। एक्ट्रेस के इस फैसले को जहां कुछ लोगों ने सराहा तो कुछ ने ट्रोल भी किया। अब कनिष्का की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसे देखने के बाद लोग दावा कर रहे हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं।
 
कनिष्का इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पार्क में चिल करते हुए रील शेयर की थी। इस वीडियो में वह टी-शर्ट और जींस पहने नजर आ रही हैं। कनिष्का की टी-शर्ट से उनका टमी फैट भी नजर आ रहा है। 
 
इसके बाद यूजर्स कयास लगाने लगे ही खुद से शादी करने वालीं कनिष्का अब प्रेग्नेंट हो गई हैं। वहीं अब कनिष्का ने इन्हीं कपड़ों में अपनी तस्वीरें शेयर करके साफ कर दिया है कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं। उन्होंने अपना टमी बाहर निकलने की वजह भी बताई है। 
 
कनिष्का ने लिखा, 'मैं सेल्फ मैरिड की तरह सेल्फ प्रेग्नेंट नहीं हूं। यह बस यूएसए का शानदार पिज्जा, बर्गर है, जिसकी वजह से मेरा वजन बढ़ गया है। लेकिन मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं। मैं, यहां एंजॉय कर रही हूं।'
 
कनिष्का सोनी कुल्फी कुमार बाजेवाला, देवी, पवित्र रिश्ता और दीया और बाती हम जैसे हिट शोज़ में काम कर चुकीं हैं। कनिष्का सोनी ने अब छोटे पर्दे को अलविदा कह दिया है। अब वह हॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहती हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
मनोज बाजपेयी मुंबई में कर रहे कोर्ट रूम ड्रामा की शूटिंग, सेट से तस्वीरें आई सामने