मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. alia bhatt and ranbir kapoor enjoy a kenya vacation photo viral
Written By

रणबीर कपूर के साथ केन्या में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं आलिया भट्ट, वायरल हो रही यह खूबसूरत तस्वीर

Ranbir Kapoor
बॉलीवुड में आजकल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के प्यार के चर्चे हैं। ये जोड़ा अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते नजर आता है। हाल ही में रणबीर और आलिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों वेकेशन एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
वायरल हो रही ये तस्वीर केन्या के जंगलों की है। जहां दोनों इन दिनों छुट्टियां बिता रहे हैं। इस दौरान दोनों का लुक काफी कूल है। आलिया भट्ट जहां कैमरे से तस्वीरें क्लिक कर रही हैं वहीं रणबीर कपूर दूरबीन से खूबसूरत नजारे का लुफ्त उठा रहे हैं।
 
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सूरज को निहारती नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा, 'सुबह यहां है.. नया दिन है।'
 
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ों में से एक हैं। जब से दोनों ने फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग शुरू की तभी से दोनों के लिंकअप की खबरें सामने आने लगी।
 
पिछले दिनों रणबीर और आलिया एक फेक तस्वीर के कारण भी चर्चा में छाए हुए थे। रणबीर की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करके उन्हें आलिया के साथ शादी के मंडप में दिखाया गया था।
ये भी पढ़ें
दद्दू का दरबार : गलत निशाना