1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar welcome to the jungle deewane hain song

'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना रिलीज, अमृता फडणवीस अमृता फडणवीस की आवाज ने 'दीवाने हैं' को बनाया सुपरहिट ट्रैक

Welcome to the Jungle song
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार की मच-अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' अपनी रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस और सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है। 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
 
इस बीच मेकर्स ने फिल्म के पहले हिट ट्रैक 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' की कामयाबी के बाद, अब एक और नया और धमाकेदार गाना रिलीज कर दिया है, जिसका नाम है 'दीवाने हैं'। यह गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों को बीते दौर की याद दिला रहा है।
 
'दीवाने हैं' सिर्फ एक गाना नहीं है, बल्कि इसे एक बड़े विजुअल सेलिब्रेशन की तरह फिल्माया गया है। इस गाने की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी विशाल और भारी-भरकम स्टारकास्ट है। गाने में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलिन फर्नांडिस, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, परेश रावल और दलेर मेहंदी जैसे दिग्गज कलाकार एक साथ थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।
गाने का कॉन्सेप्ट काफी मजेदार और फनी है। वीडियो में दिखाया गया है कि अक्षय कुमार के किरदार की एक नकली फिल्म यूनिट शूटिंग के लिए गांव पहुंचती है, लेकिन वहां के सीधे-साधे ग्रामीण उन्हें सचमुच के 'आर्मी के जवान' समझ बैठते हैं। इसी गलतफहमी के इर्द-गिर्द बुना गया यह डांस नंबर फिल्म के कॉमिक मिजाज को बखूबी बयां करता है।
 
अमृता फडणवीस और आनंद राज आनंद की जुगलबंदी
इस गाने में केवल स्टारकास्ट ही नहीं, बल्कि इसके सिंगर्स ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। 'दीवाने हैं' को मशहूर म्यूजिक कंपोजर आनंद राज आनंद और अमृता फडणवीस ने अपनी आवाज दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस इससे पहले भी कई बेहतरीन हिंदी और मराठी गानों को अपनी आवाज दे चुकी हैं। 
 
'वेलकम टू द जंगल' साल 2007 में आई कल्ट कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' की तीसरी किस्त है। फिल्म के ट्रेलर को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद से ही यह फिल्म IMDb की 'मोस्ट एंटीसिपेटेड न्यू इंडियन मूवीज' की लिस्ट में लगातार टॉप पर बनी हुई है। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म से दर्शकों को वही पुराना 'पागलपन और ठहाके' मिलने की उम्मीद है जो पहली दो फिल्मों में देखने को मिले थे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
21 साल की हुईं सारा अर्जुन, विज्ञापन की दुनिया से शुरू हुआ था सफर