मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar starrer bachchan pandey to release on 26th Jan 2022 first look out
Written By
Last Modified: शनिवार, 23 जनवरी 2021 (12:24 IST)

'बच्चन पांडे' की रिलीज डेट आई सामने, दिखा अक्षय कुमार का खूंखार लुक

'बच्चन पांडे' की रिलीज डेट आई सामने, दिखा अक्षय कुमार का खूंखार लुक - akshay kumar starrer bachchan pandey to release on 26th Jan 2022 first look out
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार लॉकडाउन के बाद से अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी है। अक्षय इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग कर रहे हैं। अब अक्षय ने अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। साथ ही फिल्म से अपना एक लुक भी शेयर किया है।

 
अक्षय कुमार ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, 'उसकी सिर्फ एक ही झलक काफी है। बच्चन पांडे 26 जनवरी 2022 को रिलीज होगी।'
 
तस्वीर में अक्षय की एक आंख ब्लू और एक काली दिख रही है। गुस्से के एक्सप्रेशन में उन्होंने ब्राउन कलर की शर्ट और सिर पर उसी कलर का कपड़ा बांधा हुआ है। साथ ही गले में चेन और माला पहनी हुई है।
 
अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म में कृति सेनन लीड रोल में नजर आने वाली हैं। जबकि फिल्म में पहली बार अक्षय कुमार, अरशद वारसी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखेंगे। तो वहीं, फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।
 
इस फिल्म में अक्षय कुमार गैंगस्टर के रोल में दिखने वाले हैं। जबकि अरशद वारसी उनके दोस्त के रोल में दिखेंगे। ये एक एक्शन-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म को हाउसफुल 4 फेम निर्देशक फरहाद सामजी निर्देशित कर रहे हैं।
 
ये भी पढ़ें
इस दिन यूपी के सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'मैं मुलायम सिंह यादव', ओटीटी पर भी लाने की तैयारी