1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. filmmaker vipul amrutlal shah to venture into long format web content

फिल्म निर्माता विपुल शाह 'लॉन्ग फॉरमेट वेब कंटेंट' में करेंगे अपनी नई शुरुआत

Vipul Amrutlal Shah
नए वेब कंटेंट फॉर्मेट के आने से, कई निर्माता और फिल्म निर्माता अब दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अधिक अवसर तलाश रहे हैं। दिग्गज निर्माता और निर्देशक, विपुल अमृतलाल शाह ने भी अब एक लॉन्ग फॉरमेट वेब कंटेंट में वेंचर किया है और प्लेटफॉर्म की बारीकियों को समझने में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

 
गुजराती थिएटर से अपने करियर की शुरुआत करते हुए, उन्होंने सिनेमाघरों, फिल्मों और टेलीविजन शो की दुनिया में सफलतापूर्वक अपने लिए जगह बना ली है। उन्होंने सफलतापूर्वक कुछ प्रमुख फिल्में और कई यादगार गुजराती थिएटर शो दिए हैं, जिसमें हॉलिडे : ए सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी, सिंह इज किन्ज, कमांडो की फ्रेंचाइजी इत्यादि शामिल है।
 
उन्हें सिनेमा की दुनिया के सभी फॉरमेट की समझ रखने वाले चुनिंदा भारतीय फिल्म निर्माताओं में से एक गिना जाता है और अब वह अपनी टोपी में एक ओर पंख जोड़ने के लिए तैयार हैं, क्योंकि अब वह लॉन्ग फॉरमेट वेब कंटेंट में पहला कदम रख रहे हैं। एक सबूत के रूप में उनकी विशाल फिल्मोग्राफी के साथ, उन्होंने हमेशा विशाल कहानियों का लक्ष्य रखा है, जिसे लॉन्ग फॉरमेट वेब कंटेंट में देखना बहुत दिलचस्प और अनूठा अनुभव होगा।
 
निश्चित रूप से विपुल शाह की दृष्टि को फॉरमेट ऑफ वेब कंटेंट में अनुवाद करने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इसके साथ-साथ, उनकी किटी में सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज़ होने वाली कई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी शामिल हैं।
 
अगला लेख
मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन, पिछले कुछ महीनों से थे बीमार