मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. neetu kapoor remembers husband rishi kapoor on their wedding anniversary video viral
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (15:47 IST)

शादी की सालगिरह पर ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, शेयर किया वीडियो

शादी की सालगिरह पर ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, शेयर किया वीडियो - neetu kapoor remembers husband rishi kapoor on their wedding anniversary video viral
दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की 22 जनवरी को 41वीं शादी की सालगिरह हैं। ऋषि कपूर आज हमारे बीच मौजूद नहीं हैं पिछले साल उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन उनके लाखों-करोड़ों फैंस आज भी उन्हें याद कर रहे हैं।

 
शादी की सालगिरह के मौके पर नीतू ने ऋषि कपूर की याद में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया। नीतू ने वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर भावुक होकर ऋषि के साथ वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें नीतू ने इमोशनल गाने के साथ अपने प्यार की यादों को ताजा किया।
 
वीडियो में नीतू ने ऋषि के कुछ यादगार लम्हों को शेयर किया हैं और वीडियो के बैकग्राउंड में उन्होंने 'हम हैं इस पल यहां' का गाना लगाया हुआ हैं। साथ ही नीतू ने टूटे हुए दिल के इमोजी के साथ शेयर कर कैप्शन में लिखा, आज 41 साल पूरे हुए होते।

इस इमोशनल पोस्ट के जरिए अंदाजा लगाया जा सकता हैं नीतू ऋषि को कितना याद कर रही हैं। उनकी इस पोस्ट से उनका दर्द छलक रहा हैं। कुछ ही मिनटों में इस वीडियो पर बेहिसाब लाइक्स और शेयर्स आ गए हैं।
 
बता दें की ऋषि कपूर का बीते साल 30 अप्रैल को निधन हो गया था। ऋषि कपूर कैंसर से पीडित थे। उनका इलाज न्यूयॉर्क में तकरीबन 1 साल से वक्त चल रहा था। बीमारी के दौरान पूरे वक्त उनकी पत्नी नीतू उनके साथ बनी रहीं।
ये भी पढ़ें
'हंगामा 2' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहीं शिल्पा शेट्टी, फिल्म का टाइटल ट्रैक किया शूट