1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar parineeti chopra collaborate again for capsule gill

अक्षय कुमार के साथ फिर नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा, 'कैप्सूल गिल' में निभाएंगी यह किरदार | akshay kumar parineeti chopra collaborate again for capsule gill

Akshay Kumar
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'केसरी' में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। अब दोनों एक बार फिर साथ नजर आने वाल हैं। अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा चीफ खनन इंजीनियर जसवंत गिल के जीवन पर आधारित फिल्म 'कैप्सूल गिल' में साथ नजर आएंगे।

 
इस बायोपिक में अक्षय कुमार जसवंत गिल का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं परिणीति चोपड़ा, फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। अक्षय कुमार लंदन में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। अब परिणीति चोपड़ा ने भी उन्हें जॉइन किया है। 
 
परिणीति चोपड़ा ने इस बात की खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह अक्षय कुमार के साथ नजर आ रही हैं। दोनों सीढ़ियों पर बैठे दिख रहे हैं। परिणीती ने शॉर्ट्स और गुलाबी रंग की हुडी जैकेट पहनी हुई है। इस तस्वीर के साथ परिणीति ने कैप्शन लिखा है, 'हम वापस आ गए हैं।'
 
यह फिल्म जसवंत गिल के जीवन की सच्ची घटना पर आधारित है। साल 1989 में पश्चिम बंगाल के रानीगंज की कोयला खदान में बाढ़ का पानी भर गया था और 60 से अधिक बच्चे उसमें फंस गए थे। तब जसवंत गिल ने अपनी टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाला था।
अगला लेख
जन्मदिन पर सोनू सूद का ऐलान, शिरडी में बच्चों के लिए बनवाएंगे स्कूल