सम्बंधित जानकारी
- इसलिए जॉन अब्राहम ने 'सत्यमेव जयते' को रिलीज किया अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' के सामने
- 22 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म का सीक्वल करेंगे अजय देवगन, साथ में होगा ये सुपरस्टार
- ट्रेलर के रिलीज होते ही अजय देवगन ने मांगी माफी, हो गई बड़ी गलती
- काजोल के बारे में 25 रोचक जानकारियां... डीडीएलजे के टाइटल को 'टपोरी' कह दिया था
- अजय और भूषण ने मिलाए हाथ, तानाजी बनने का रास्ता हुआ साफ
अक्षय कुमार ने अजय देवगन के साथ क्यों लगाई थी दो लाख रुपये की शर्त!
अक्षय कुमार का सितारा इन दिनों बुलंदियों पर है। वे लगातार कामयाब फिल्में दे रहे हैं और इस समय फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स और थिएटर मालिकों के चहेते अभिनेता हैं। उनकी तीन से चार फिल्में हर वर्ष आती हैं और उनकी फिल्म के साथ सिनेमाघर की रौनक लौट आती है।
फिल्में तो चल रही हैं अब अक्षय कुमार ने दो लाख रुपये की शर्त भी जीत ली है। वे इंतजार कर रहे हैं जीत की रकम उन्हें दी जाए जो जल्दी ही उन्हें मिल सकती है। किस बात की थी शर्त...
पिछली दिवाली पर रिलीज फिल्म 'गोलमाल अगेन' के बारे में अक्षय कुमार ने कहा था कि यह फिल्म 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत से करेगी। फिल्म का ट्रेलर देख ही अक्षय ने यह बात कह दी थी। तब तक फिल्म के हीरो अजय देवगन की कोई फिल्म 200 करोड़ के पार नहीं हुई थी।
अक्षय को यकीन इसलिए था कि फिल्म हिट फ्रेंचाइज़ का हिस्सा है। रोहित शेट्टी निर्देशक हैं। दिवाली का त्योहार है। इसलिए अक्षय ने फिल्म के बारे में भविष्यवाणी कर दी। इस पर एक शख्स ने उनसे शर्त लगा ली। क्या वो शख्स अजय थे...
हाल ही में अपनी इस शर्त के बारे में अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया है। उन्होंने कहा वे हर फिल्म के बारे में नहीं कह सकते है कि यह चलेगी या नहीं, लेकिन गोलमाल अगेन के बारे में उनकी बात सही बैठी।
अक्षय ने उस शख्स का नाम तो नहीं बताया कि जिसके साथ उन्होंने शर्त लगाई थी, लेकिन माना जा रहा है कि वो अजय देवगन ही हैं।
