Last Modified:
Thursday, 23 February 2017 (14:13 IST)
14 दिन केरल के आश्रम में क्यों बिताए अक्षय कुमार ने?
Publish Date: Thu, 23 Feb 2017 (14:13 IST)Updated Date: Thu, 23 Feb 2017 (14:15 IST)
एक के बाद एक सफल फिल्म दे रहे अक्षय कुमार ने हाल ही में 14 दिन केरल के एक आश्रम में बिताए। वहां वे सफेद कुर्ता-पजामा पहने सात्विक भोजन खाते थे। मोबाइल, टीवी, इंटरनेट, ब्रांडेड कपड़े, शोर-शराबे से दूर। दरअसल इस आश्रम में आयुर्वेदिक इलाज होता है और अक्षय 'बॉडी सर्विसिंग' कराने गए थे। अक्षय अब बेहद हल्का और स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। अक्षय का कहना है कि हम अंग्रेजी दवाइयों के पीछे भाग रहे हैं और योग तथा आयुर्वेदिक को भूला रहे हैं। इस आश्रम में अक्षय एकमात्र भारतीय थे बाकी सब विदेशी थे। और भी बहुत कुछ कहा अक्षय ने... देखिए वीडियो।
Before I sleep tonight, thought of indulging in some pillow talk ;) Sharing with you'll something I swear by...do give ur time & thoughts :) pic.twitter.com/MEfc3n7AtQ