dharma sangrah
Mon, 2 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Akshay Kumar, Abbas- Mustan

अब्बास-मस्तान की फिल्म में अक्षय कुमार!

अक्षय कुमार
बॉलीवुड में चर्चा है कि अक्षय कुमार ने अब्बास-मस्तान की नई फिल्म साइन कर ली है और जल्द ही काम शूरू होने वाला है। लेकिन यह सब साफ तौर से अफवाह है। अक्षय और अब्बास-मस्तान ने खिलाड़ी, अजनबी, ऐतराज़ जैसी बढ़िया फिल्मों में साथ काम किया है। खैर अब इन्हें साथ आए एक दशक से ज़्यादा वक़्त हो चुका है, लेकिन अब भी ऐसे कोई आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। इस अफवाह के बारे में सुत्रों ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। अक्षय ने कोई फिल्म साइन नहीं की है। अक्षय ने हमेशा कहा है कि जब वह कोई भी फिल्म साइन करेंगे, तो वह खुद ही उसकी घोषणा कर देंगे। लेकिन अगर अक्षय ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है मतलब सब बातें गलत हैं। 
 
ये भी पढ़ें
करण ने लिखा कजोल के लिए माफीनामा, कहा हम अब भी करीबी दोस्त