शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aishwarya rajinikanths domestic help driver held for stealing her jewellery
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 23 मार्च 2023 (12:51 IST)

ऐश्वर्या रजनीकांत के घर हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, नौकरानी और ड्राइवर हुए गिरफ्तार

ऐश्वर्या रजनीकांत के घर हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, नौकरानी और ड्राइवर हुए गिरफ्तार | aishwarya rajinikanths domestic help driver held for stealing her jewellery
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी और धनुष की एक्स वाइफ ऐश्वर्या घर से बीते दिनों लाखों रुपए के गहने चोरी हो गए थे। ऐश्वर्या ने पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। अब पुलिस ने इस मामले छानबीन के बाद चोरों का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने चोरी के मामले में ऐश्वर्या रजनीकांत के घर पर ही काम करने वाली नौकरानी और ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। 

 
बताया जा रहा है कि ड्राइवर वेंकटेशन के कहने पर नौकरानी ईश्वरी ने ऐश्वर्या के घर से करीब 100 तोले सोने के आभूषण, 30 ग्राम हीरे के आभूषण और चार किलो चांदी के आभूषण चुराए थे। पुलिस ने बताया कि महिला ने सभी गहनों को बेच दिया है और उससे मिले पैसों का इस्तेमाल घर खरीदने में किया।
 
ईश्वरी 18 साल से ऐश्वर्या के यहां बतौर नौकरानी काम करती थीं। ऐसे में उसे घर के कोने-कोने की जानकारी थी। वो लॉकर की चाबी की लोकेशन जानती थी और लॉकर खोलने के लिए उसका इस्तेमाल करती थी। उसने कई बार लॉकर खोलकर चोरी भी की है। 
 
चोरी हुए गहनों को ऐश्वर्या ने आखिरी बार साल 2019 में बहन सौंदर्या की शादी में पहने थे। इसमें डायमंड सेट, गोल्ड जूलरी, नवरत्न सेट, हार और कंगन शामिल थे। इसे उन्होंने लॉकर में रखा था लेकिन 10 फरवरी को ये सब वहां नहीं मिले थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
सोनू निगम के पिता के घर से हुई 72 लाख रुपए की चोरी, पूर्व ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार