suvichar
Wed, 29 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Aishwarya Rai Bachchan, Abhishek Bachchan, Sarabjit

सबके सामने ऐश्वर्या के साथ अभिषेक का बुरा बर्ताव

ऐश्वर्या राय बच्चन
सरबजीत के प्रीमियर को लेकर ऐश्वर्या राय बेहद उत्साहित थीं। ऐश्वर्या का हौंसला बढ़ाने के लिए उनके नजदीकी लोग मौजूद थे। अभिषेक बच्चन भी आएं, लेकिन उन्होंने ऐश्वर्या के साथ वहां जो व्यवहार किया उससे सभी लोग चकित थे। 
अभिषेक का मूड उखड़ा हुआ था और ऐश्वर्या उन्हें लगातार मनाने की कोशिश कर रही थी। ऐश्वर्या की अभिषेक लगातार उपेक्षा कर रहे थे। 
 
फोटोग्राफर्स ने जब अभिषेक और ऐश्वर्या का साथ फोटो खींचना चाहा तो अभिषेक तुरंत इसके लिए राजी नहीं हुए। ऐश्वर्या के मनाने पर ही वे माने। अचानक उन्होंने ऐश्वर्या से हाथ छुड़ा लिया और चलते बने। फोटोग्राफर्स के साथ ऐश्वर्या राय भी हैरान रह गईं। उनका यह बुरा बर्ताव हैरान कर देने वाला था। बाद में ऐश्वर्या ने फोटोग्राफर्स का अभिवादन किया और अभिषेक के पीछे-पीछे गईं। 
 
अभिषेक के इस व्यवहार की पूरी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है। क्या एक और जोड़ी टूट जाएगी, जैसे सवाल हवा में तैर रहे हैं। वैसे बच्चन परिवार के नजदीकी लोग इसे बेवजह की तूल करार दे रहे हैं। उनका कहना है कि दोनों में अनबन जैसी कोई बात नहीं है। शायद अभिषेक उस दिन मूड में नहीं थे।