1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. after sidharth shukla death news shehnaaz gill got broken

'सिड' के निधन से टूटी 'नाज', शहनाज गिल नहीं कर पा रहीं सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर पर यकीन

sidnaaz
बिग बॉस 13 विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। सिद्धार्थ के अचानक निधन की खबर से हर कोई सदमें में है। एक्टर के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

 
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ और शहनाज की केमस्ट्री छाई रहती थी। शो के बाद भी दोनों की दोस्ती बरकरार थी। फैंस ने इस जोड़ी को सिडनाज नाम दिया था। सिद्धार्थ और शहनाज ने कई म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया था।
 
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद अभी  तक शहनाज गिल का रिएक्शन सामने नहीं आया है। लेकिन खबरें आ रही है कि शहजान ने जैसी ही सिद्धार्थ के निधन की खबर सुनने का बाद उन्होंने अपना शूटिंग शेड्यूल छोड़ दिया है। खबरों के अनुसार शहनाज गिल इस समय सदमे में हैं और उन्हें कुछ होश नहीं है। वह अब भी इस बात यकीन नहीं कर पा रही हैं।
 
सिद्धार्थ और शहनाज ने काफी लंबा समय बिग बॉस 13 में साथ बिताया था। दोनों शो में एक-दूसरे का खास ख्याल रखते थे। हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल 'बिग बॉस ओटीटी' के घर में ही साथ नजर आए थे। दोनों ने बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के साथ टास्क भी खेला था।
 
अगला लेख
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से मनोरंजन जगत में छाई शोक की लहर