1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 13 fame sidharth shukla died heart attack actor net worth

इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक थे सिद्धार्थ शुक्ला, बिग बॉस 13 से मिली थी जबरदस्त पहचान

sidharth shukla
बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन से हर कोई हैरान है। वे महज 40 वर्ष के थे और बहुत फिट नजर आते थे। डॉक्टरों के अनुसार सिद्धार्थ को हार्ट अटैक आया था और इसकी वजह से उनकी मौत हुई। उन्होंने मुंबई के कपूर अस्पताल में आखिरी सांस ली।

 
सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सिद्धार्थ ने कई टीवी शोज में काम किया लेकिन 'बिग बॉस 13' ने उन्हें अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया था। 
 
खबरों के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला करीब 8 करोड़ रूपए की संपत्ति के मालिक थे। वह एक शो के लिए 10 लाख प्रति हफ्ता चार्ज करते थे। इसके अलावा वह एक फिल्म के लिए करीब 50 लाख और एक गाने के शूट के लिए 7 से 10 लाख चार्ज करते थे। 
 
सिद्धार्थ की संपत्ति में लाखों का अपार्टमेंट और करीब 1 से 1.5 करोड़ की गाड़ी और बाइक शामिल थी। सिद्धार्थ के पास मुंबई के पॉर्श इलाके में एक अपार्टमेंट मौजूद था। सिद्धार्थ शुक्ला की ज्यादातर कमाई टीवी शो और बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन से होती थी।
 
12 दिसम्बर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में भी आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे। बालिका वधू नामक टीवी धारावाहिक में उन्होंने शिवराज का रोल निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी। सिद्धार्थ की लोकप्रियता में तब और इजाफा हो गया जब वे बिग बॉस विजेता बने। इस शो में उनकी और शहनाज की नजदीकियों की काफी चर्चा हुई। 
 
अगला लेख
फिटनेस को लेकर बेहद सजग थे सिद्धार्थ शुक्ला, अचानक निधन से हर कोई हैरान