1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. adipurush controversy ramanand sagar ramayan returns on tv

'आदिपुरुष' को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक बार फिर टीवी पर टेलीकास्ट होगी 'रामायण', जानिए कब देख सकेंगे दर्शक

Adipurush controversy
Ramayana re-telecast: देश में इन दिनों ओम राउत के निर्देशन में बनी रामायण पर आधारित फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर जबरदस्त बवाल मचा हुआ है। फिल्म के डायलॉग से लेकर कलाकारों के चित्रण तक पर दर्शक कड़ी आपत्ति जता रहे हैं। इस सेलेब्स भी इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। इसी बीच रामानंद सागर का फेमस टीवी सीरियल 'रामायण' एक बार फिर से टीवी पर लौट रहा है।

रामानंद सागर की 'रामायण' आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं। कोरोनाकाल में भी 'रामायण' का प्रसारण टीवी पर किया गया था, ‍जिसे जबरदस्त टीआरपी मिली थी। वहीं अब आदिपुरुष विवाद के बीच 'रामायण' का दोबारा टेलीकास्ट होने वाला है। शेमारू टीवी ने अनाउंस किया है कि पौराणिक शो 'रामायण' 3 जुलाई 2023 से टेलीकास्ट होना शुरू होगा। 
 
शेमारू टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'रामायण' का प्रोमो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'हम आप सभी प्रिय दर्शकों के लिए विश्व प्रसिद्ध पौराणिक धारावाहिक रामायण ला रहे हैं। 3 जुलाई से रामायण देखें केवल शाम 7:30 बजे, आपके पसंदीदा चैनल शेमारू टीवी पर।' 
 
बता दें कि रामायण में अरुण गोविल ने भगवान राम, दीपिका चिखलिया ने माता सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया है। वही अरविंद त्रिवेदी शो में रावण के किरदार में नजर आए थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
फेमस यूट्यूबर कुशा कपिल ने जोरावर सिंह संग तलाक का किया ऐलान, लिखा इमोशनल पोस्टर