मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Actor Sayaji Shinde Hospitalized Due to Chest Pain
Last Modified: शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 (17:25 IST)

बॉलीवुड के मशहूर विलेन सयाजी शिंदे अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने की हार्ट सर्जरी

Bollywood villain admitted to hospital
Sayaji Shinde Hospitalized: बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के अभिनेता सयाजी शिंदे को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्टर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सतारा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सयाजी शिंदे की हार्ट सर्जरी की गई है। 
 
खबरों के अनुसार डॉक्टर ने बताया कि सयाजी की हालत अब स्थिर है। सीने में दर्द के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उनकी जांच की गई, उनकी हार्ट सर्जरी की गई। सयाजी शिंदे की सेहत के बारे में जानकर फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। 
 
सयाजी शिंदे का इलाज कर रहे डॉक्टर सोमनाथ साबले ने बताया कि वह कुछ दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। इसलिए उन्होंने अपने कुछ रूटीन चेकअप करवाए। उस दौरान उन्हें ईसीजी जांच में कुछ बदलाव नजर आए। ऐसा महसूस हुआ कि उनके हृदय का एक छोटा सा हिस्सा धीमा हो गया है। इसके बाद डॉक्टर ने स्ट्रेस टेस्ट करने का फैसला किया और स्ट्रेस टेस्ट में कुछ खामियां दिखीं।
 
डॉक्टर ने कहा, हमने सयाजी शिंदे को एंजियोग्राफी करने की सलाह दी। लेकिन दो-तीन दिन पहले उनका एक शूट रद्द हो गया और उन्होंने सतारा आकर एंजियोग्राफी कराने का फैसला किया। हृदय की तीन धमनियों में से दो पूरी तरह से सामान्य थीं और दाहिनी ओर की नस में 99 प्रतिशत ब्लॉक पाया गया था। सर्जरी के बाद अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।
 
बता दें कि सयाजी शिंदे मराठी और हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता हैं। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके हैं। इसके अलावा वह साउथ इंडस्ट्री में भी काम कर चुके हैं। 
 
ये भी पढ़ें
नितेश तिवारी की रामायण से जुड़े यश, करेंगे यह काम