1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. abhishek malhan roasted bigg boss 17 winner munawar faruqui

abhishek malhan roasted bigg boss 17 winner munawar faruqui

वैलेंटाइन वीक में अभिषेक मल्हान ने एक फनी वीडियो शेयर किया है

Bigg Boss 17 Winner
abhishek malhan: 'बिग बॉस 17' के घर में मुनव्वर फारुकी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब छाए हुए थे। शो में मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने एंट्री करके उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए थे। हालांकि इन सबके बावजूद मुनव्वर 'बिग बॉस 17' के विनर बने हैं।
 
वहीं बिग बॉस के बाहर आने के बाद भी मुनव्वर फारुकी सुर्खियों में बने हुए हैं। कई लोग फारुकी की जीत पर सवाल उठा रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस ओटीटी के फर्स्ट रनर अप फुकरा इंसान यानि अभिषेक मल्हान ने एक रील शेयर करके मुनव्वर पर तंज कसा है। 
 
दरअसल, वैलेंटाइन वीक में अभिषेक मल्हान ने एक फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो अभिषेक एक शख्स से कहते हैं, लानत है इस जिंदगी पर... कल रोज डे आज हग डे फिर वैलेंटाइन डे... इसके तो मजे ही मजे हैं। इसके बाद शख्स उनसे बोलता है, 8 मिलियन इंस्टाग्राम पर और 10 मिलियन यूट्यूब पर, फिर भी तुम्हारे पास बंदी नहीं है?
 
इसपर अभिषेक कहते हैं, 'भगवान ने मेरे पर अभी ऐसा हाथ नहीं रखा ना भाई। 4-5 गर्लफ्रेंड हो, 2-3 बीवियां हों फिर भी रियलिटी टीवी शो में जाऊं और जीत जाऊं।' इसके बाद अभिषेक के साथ दिख रहा शख्स कहता है, 'तुम अपना रियलिटी शो का रोना रखो, मेरा 5 स्टार में कमरा बुक है।'
 
भले ही अभिषेक मल्हान ने इस वीडियो में किसी के नाम का जिक्र नहीं किया है फिर भी यूजर्स सब समझ गए हैं। यूजर्स का कहना है कि वैलेंटाइन डे वीक की आड़ में अभिषेक मल्हान, मुनव्वर फारुकी पर निशाना साध रहे हैं। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रामलला के दर्शन करने दूसरी बार अयोध्या पहुंचे अमिताभ बच्चन