dharma sangrah
Sun, 25 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Aamir Khan, Salman Khan, Shah Rukh Khan, Dangal

सलमान-शाहरुख के लिए ‘दंगल’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन करेंगे आमिर

आमिर खान
बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने कहा कि उन्होंने अपने खास दोस्तों एवं मशहूर अभिनेताओं सलमान खान और शाहरुख खान को अपनी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘दंगल’ की विशेष स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया है। फिल्म पर दोनों अभिनेताओं की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे आमिर ने कहा कि सलमान और शाहरुख पास जब भी समय होगा, उनके लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखी जाएगी। 


 
आमिर ने कहा, ‘‘मैंने दोनों को संदेश भेजे हैं..वे जब भी फिल्म देखना चाहें। फिलहाल दोनों ही काफी व्यस्त हैं, इसलिए वे जब भी फिल्म देखना चाहेंगे उनके लिए स्क्रीनिंग रखी जाएगी। ’’ अभिनेता ने कल रात ‘दंगल’ की विशेष स्क्रीनिंग रखी थी जिसे देखने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और राजनेता राज ठाकरे सहित कई सितारें पहुंचे।
 
‘दंगल’ की कहानी दिग्गज पहलवान महावीर सिंह फोगट की जिंदगी और उनकी बेटी गीता और बबीता फोगट के जीवन पर आधारित है।
 
आमिर ने कहा कि वह खुश कि जिन्होंने भी फिल्म देखी उन्हें वह पसंद आई है लेकिन अब भी वह दर्शकों की प्रतिक्रिया को लेकर डरे हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अपनी हर फिल्म को लेकर घबराहट होती है। हम जब भी पूरी मेहनत से फिल्म बनाते हैं तो हमें यह डर सताता रहता है कि दर्शकों को फिल्म कैसी लगेगी।’’ फिल्म की स्क्रीनिंग पर महावीर सिंह फोगट और उनका परिवार भी पंहुचा। ‘दंगल’ में आमिर महावीर सिंह का किरदार ही निभा रहे हैं।
 
महावीर ने कहा, ‘‘आमिर ने काफी मेहनत की है। मुझे लगता है कि फिल्म से समाज में कुछ बदलाव आएगा जहां लड़कियों के साथ बहुत से भेदभाव किए जाते हैं। ’’ निर्देशक नीतेश तिवारी की यह फिल्म 23 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।(भाषा)
ये भी पढ़ें
लैला आ गई... रईस में सनी लियोन का धमाल