1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. फोकस
  4. Rishi Kapoor : 10 best movies

ऋषि कपूर की 10 फिल्में जो देखी जा सकती हैं बार-बार | Rishi Kapoor : 10 best movies

ऋषि कपूर
1) बॉबी (1973) 
बतौर हीरो ऋषि कपूर की पहली फिल्म। ऐसी फिल्म बॉलीवुड में पहले कभी नहीं बनी थी। लगभग 20 की उम्र में ऋषि ने यह फिल्म की थी। पूरे आत्मविश्वास के साथ वे अभिनय करते नजर आए। दिखा दिया की लंबी पारी खेलेंगे। टीनएज लवस्टोरी पर बनी बेहतरीन म्युजिकल फिल्म। 
 
2) खेल खेल में (1975) 
टिपिकल ऋषि कपूर फिल्म। मस्ती, छेड़छाड़, रोमांस, गाने और फिर खेल खेल में ऐसी घटना जो लोगों को शॉक्ड करती है। 
 
3) अमर अकबर एंथनी (1977) 
अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना जैसे दिग्गजों के बीच अकबर बने ऋषि भी याद रहते हैं। ये दोनों मारधाड़ करते हैं, लेकिन दर्शकों को रिलैक्स करने वाले दृश्यों का भार ऋषि उठाते हैं। वे दिखाते हैं कि कितने ही बड़े सितारे हों, उन पर हावी होना आसान नहीं है। 
 
4) कर्ज (1980) 
ऋषि कपूर की म्युजिकल फिल्म जिसमें पुनर्जन्म का तड़का है। ऋषि अपनी उन अदाओं के साथ फिल्म में नजर आते हैं जिनके लिए वे जाने जाते थे। 
 
5) एक चादर मैली सी (1986) 
उस दौर में 'हटके' फिल्म बनाने का चलन नहीं था। यह ऋषि की फिल्मोग्राफी की ऐसी फिल्म है जिसमें उन्होंने अपनी छवि के विपरीत जाकर काम किया था। 
 
6) चांदनी (1989)
रोमांस, वादियां, मधुर नगमें, खूबसूरती इस फिल्म की विशेषता है। ऋषि क्यों रोमांस में माहिर थे, यह फिल्म के जरिये जाना जा सकता है। 
 
7) दो दूनी चार (2010) 
क्या कमाल की अदाकारी इसमें ऋषि ने दिखाई। एक शिक्षक जो आर्थिक तंगी के बावजूद ईमानदारी का साथ नहीं छोड़ता। मध्यमवर्गीय परिवार का संघर्ष इस फिल्म में देखने को मिलता है। तमाम मुश्किलों के बावजूद ऋषि का किरदार सकारात्मक ऊर्जा देता है। 
 
8) अग्निपथ (2012) 
क्या भलेमानुस ऋषि कपूर इतने क्रूर विलेन भी हो सकते हैं? यह फिल्म उनके अभिनय की रेंज दिखाती है। रोल उनका छोटा जरूर है, लेकिन हिला देता है। ऋषि अपने किरदार में ऐसी कुटिलता डालते हैं कि दर्शक डर जाते हैं।  
 
9) 102 नॉट आउट (2018) 
उम्रदराज बाप का उम्रदराज बेटा। अमिताभ और ऋषि की अनोखी जुगलबंदी। फिल्म आशा और सकारात्मकता का संदेश देती है। ऋषि का बेजोड़ अभिनय।  
 
10) मुल्क (2018) 
मुल्क देखने के बाद लगता है कि ऋषि के पास देने के लिए अभी बहुत कुछ बाकी है। एक ईमानदार मुसलमान के किरदार में उनका अभिनय यादगार है। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
जानिए कौन थे दादा साहब फाल्के, जिनके नाम पर दिया जाता है भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार