शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. अजय देवगन की तान्हाजी 2020 की बेस्ट मूवी, टॉप 10 में सुशांत की दिल बेचारा तीसरे नंबर पर
Written By

अजय देवगन की तान्हाजी 2020 की बेस्ट मूवी, टॉप 10 में सुशांत की दिल बेचारा तीसरे नंबर पर

Top 10 Hindi movies of Year 2020  | अजय देवगन की तान्हाजी 2020 की बेस्ट मूवी, टॉप 10 में सुशांत की दिल बेचारा तीसरे नंबर पर
वेबदुनिया सर्वेक्षण में वर्ष 2020 की बेस्ट मूवी के बारे में पूछा गया था। हालांकि 2020 में आठ से नौ महीने सिनेमाघर बंद रहे और अभी भी स्थिति सुधरी नहीं है। बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन टल गया तो कुछ ओटीटी पर नजर आई। जो भी फिल्में सामने आईं उनमें से अजय देवगन की तान्हाजी द अनसंग वॉरियर पहले नंबर पर रही। टॉप 10 मूवी इस प्रकार रहीं। 
 
नंबर 1 : तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर
तान्हाजी द अनसंग वॉरियर अजय देवगन की करियर की सबसे बड़ी हिट, 2020 की सबसे कामयाब फिल्म रहने के साथ-साथ लोगों की पसंद के मामले में भी नंबर वन रही। 49.2 प्रतिशत लोगों ने इस मूवी को वोट दिया जो कि फिल्म के दबदबे को दर्शाता है।
 
 
नंबर 2 : बागी 3 


 
टाइगर श्रॉफ की बागी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार ओपनिंग ली थी। फिल्म बमुश्किल से एक सप्ताह पूरा कर पाई थी कि लॉकडाउन के कारण सिनेमाघर बंद हो गए वरना फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत ज्यादा होता। इसे टीवी पर खूब देखा गया। 14 प्रतिशत वोट पाकर यह फिल्म दूसरे स्थान पर रही। 
 
नंबर 3 : दिल बेचारा 


 
सुशांत सिंह राजूपत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा को सीधे ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया और फिल्म को लाखों लोगों ने देखा। इस फिल्म को 12.5 प्रतिशत वोट मिले और यह तीसरे नंबर पर रही। 
 
नंबर 4 : लूटकेस 


 
कुणाल खेमू की लूटकेस भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिली। फिल्म की स्क्रिप्ट दर्शकों को बांध कर रखती है। इसे दर्शकों की पसंद के मामले में चौथा स्थान मिला। 
 
नंबर 5 : शकुंतला देवी 


 
विद्या बालन अभिनीत यह फिल्म महान गणितज्ञ शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित थी। यह फिल्म भी ओटीटी पर रिलीज हुई और पांचवें नंबर पर रही। 
 
नंबर 6 : शुभ मंगल ज्यादा सावधान 


 
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक सफलता मिली। दर्शकों को यह खास पसंद नहीं आई। टॉप 10 में इसे छठा नंबर मिला। 
 
नंबर 7 : छपाक 


 
दीपिका पादुकोण की यह फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है जिस पर एसिड अटैक हुआ। रिलीज के पहले ही दीपिका पादुकोण विवादों में घिर गई जिसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर हुआ। इसे 7वां नंबर मिला। 
 
नंबर 8 : रात अकेली है 


 
नेटफ्लिक्स की मूवी रात अकेली है एक थ्रिलर मूवी है जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लीड रोल निभाया है। इस मूवी को आठवां स्थान मिला। 
 
नंबर 9 : एके वर्सेस एके 


 
अनिल कपूर बनाम अनुराग कश्यप की यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए ही बनाई गई। अपने यूनिक कंटेंट के कारण यह खासी पसंद की गई। टॉप 10 लिस्ट में इस मूवी को 9वां नंबर मिला। 
 
नंबर 10 : थप्पड़ 


 
तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' को खासी सराहना मिली, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई। टॉप 10 में इसे आखिरी स्थान मिला।