1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Sunny Leone, Ek Paheli Leela

एक पहेली लीला में सनी लियोन का दुग्ध स्नान

Sunny Leone
फिल्म 'एक पहेली लीला' की शूटिंग के दौरान एक खास सीन की शूटिंग के लिए निर्माताओं ने 100 लीटर दूध का उपयोग किया।  हाल ही में राजस्थान में कड़ाके की पड़ती ठंड के बीच फिल्म की अभिनेत्री सनी लियोन के नहाने का एक विशेष सीन शूट करने के लिए फिल्म यूनिट ने सनी पर सौ लीटर दूध बहा दिया। सनी इस फिल्म में एक कामुक अवतार में नजर आने वाली हैं। दूध को पतला करने के लिए उसमें गरम पानी मिलाया गया था, फिर भी इस सीन के बाद सनी लियोन के शरीर पर चकते पड़ गए, लेकिन सनी ने पेशेवराना नजरिया दिखाते हुए शूटिंग में बिना किसी तरह का व्यवधान डाले पूरा सीन शूट कराया।